Easy Claim The Legal Consultant आपको आपके पुराने, कटे-फटे, या अधूरे दस्तावेज़ों के माध्यम से आपके फंसे, डूबे या अस्वीकृत दावों को प्राप्त करने में संपूर्ण सहायता प्रदान करता है। हम 1970 से अब तक के फिजिकल और नॉन-फिजिकल शेयर्स, डिबेंचर्स, और म्युचुअल फंड से जुड़े सभी प्रकार के क्लेम्स की रिकवरी करते हैं। चाहे दस्तावेज़ अधूरे हों, नाम/हस्ताक्षर गलत हो, या निवेशकर्ता जीवित हों या दिवंगत - हम हर स्थिति में समाधान देते हैं।
हमारी सेवाओं में शामिल हैं: अनपेड डिविडेंड की वसूली, म्युचुअल फंड्स (UTI सहित) का पुनः दावा, कॉरपोरेट और बैंक की फिक्स्ड डिपॉज़िट की रिकवरी, पोस्ट ऑफिस NSC और किसान विकास पत्र जैसे स्कीम्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान, और LIC जैसे बीमा संस्थानों से रिजेक्टेड या शॉर्ट सेटलमेंट क्लेम्स का निपटारा।
हम सभी प्रकार के बीमा क्लेम्स और डिजिटल/बैंक ग्रुप इंश्योरेंस से जुड़े अटके दावों का समाधान करते हैं।
Easy Claim The Legal Consultant आपके निवेश और बीमा से जुड़े हर जटिल मामले को सरलता से सुलझाने में विश्वास रखता है। हमारे पास वर्षों का अनुभव, कानूनी विशेषज्ञता और हज़ारों संतुष्ट ग्राहक हैं। हम पुराने दस्तावेज़ों, फंसे निवेश और रिजेक्टेड क्लेम्स को भी सफलता पूर्वक दिलवाने की क्षमता रखते हैं।
Easy Claim The Legal Consultant के संस्थापक डॉ. आनंद कुमार अग्रवाल पिछले 15 वर्षों से निवेश, बीमा और कानूनी सहायता के क्षेत्र में समर्पित सेवा दे रहे हैं। उन्होंने हज़ारों परिवारों को उनके फंसे, डूबे या भूले हुए निवेश वापस दिलाने में मदद की है। उनका उद्देश्य है - आम जनता को उनके हक़ का पैसा दिलाना, वह भी पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ।
हमारी स्पष्ट नीति है — *No Work, No Pay*। यानी जब तक आपका काम पूरा नहीं होता, तब तक कोई भुगतान नहीं लिया जाता। Easy Claim The Legal Consultant में *No Advance Fees* यानी कोई अग्रिम शुल्क नहीं लिया जाता है। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।